फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: 19 cases of cheating found in secondary and senior secondary exams

Haryana: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में नकल के 19 केस मिले

Wed, 25 Oct 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को सेकेंडरी सामाजिक विज्ञान एवं सीनियर सेकेंडरी शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षाएं आयोजित की गईं। बुधवार को हुईं परीक्षाओं के दौरान प्रदेशभर में नकल के 19 केस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Haryana: 19 cases of cheating found in secondary and senior secondary exams
cheating

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 16 और सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में नकल के तीन मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उनके उड़नदस्ते द्वारा जिला रोहतक के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षाएं शांतिपूर्वक संचालित हो रही थी। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अनुचित साधन का एक केस पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए गठित किए गए अन्य उड़नदस्तों व प्रदेशभर में नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा नकल के 18 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को संचालित हुई सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की परीक्षा में प्रदेशभर के 59 परीक्षा केंद्रों पर 15893 परीक्षार्थी एवं सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय के 31 परीक्षा केंद्रों पर 2061 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed