{"_id":"66f72a3f09bdd8610202af54","slug":"happy-cards-applied-in-the-month-of-august-and-september-will-be-issued-after-the-elections-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123675-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अगस्त सितंबर माह में अप्लाई किए गए हैप्पी कार्ड चुनाव के बाद होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अगस्त सितंबर माह में अप्लाई किए गए हैप्पी कार्ड चुनाव के बाद होंगे जारी
Sat, 28 Sep 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
भिवानी। जुलाई माह के अंत व अगस्त और सितंबर माह में अप्लाई किए गए हैप्पी कार्ड चुनाव के बाद जारी होंगे। हैप्पी कार्ड जारी होने के बाद संबंधित डिपो से पात्र लोगों को मिल सकेंगे।
दरअसल, सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र के अनुसार एक लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को रोडवेज बसों में एक हैप्पी कार्ड पर एक साल में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा करवाई जा रही है। हैप्पी कार्ड बनवाने के पात्र लोग सीएससी केंद्र से कार्ड के लिए अप्लाई करवाते हैं। इसके बाद लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर संबंधित डिपो में भेजे जाते हैं।
जिले में लगभग 85 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर रोडवेज डिपो में पहुंच चुके थे। इनमें से लगभग 60 हजार कार्डों का विभाग की ओर से वितरण किया जा चुका है। अब जिन लोगों ने जुलाई के अंत व अगस्त, सितंबर माह में कार्डों के लिए आवेदन किया है। उन सभी के कार्ड चुनाव के बाद जारी होगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
अगस्त, सितंबर माह में आवेदन करने वाले लोगों के हैप्पी कार्ड चुनाव के बाद जारी होंगे। कार्ड बनकर डिपो में पहुंचते ही लोगों में कार्डाें का वितरण करवा दिया जाएगा।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।