फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gym equipment becomes junk, grounds are in bad shape, how will Arjun of the future be prepared?

Bhiwani News: जिम का सामान बना कबाड़, मैदान बदहाल, कैसे तैयार होंगे भविष्य के अर्जुन

Thu, 24 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gym equipment becomes junk, grounds are in bad shape, how will Arjun of the future be prepared?
कैरू। प्रतिभाएं गांवों से ही उभरती हैं। यहीं की मिट्टी से निकलकर ये प्रतिभाएं देश का सम्मान बनती हैं। मगर अफसोस कि बात है कि ज्यादातर गांवों में प्रतिभाएं खेल मैदान, खेल का सामान व जिम न होने के कारण हाशिए का शिकार हो जाती है।
विज्ञापन

जिले के गांव देवराला स्थित तेलपाना जोहड़ में खेल मैदान है। लेकिन यह खेल मैदान तैयारी करने लायक नहीं है। ओपन जिम का सामान कबाड़ बन चुका है। युवा उबड़ खाबड़ ट्रैक पर दौड़ लगाने को मजबूर है। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

मैदान में जगह-जगह पर खरपतवार उगा है। अब यहां युवा सुबह-शाम अभ्यास करने किनारा करने लगे हैं। ग्राम पंचायत व प्रशासन का सहयोग नहीं मिला तो युवाओं ने अपने स्तर पर ही मैदान तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभागियों की कमी नहीं है। लेकिन उचित सुविधाएं न मिलने से प्रतिभा दम तोड़ देती हैं। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता।
क्षेत्र में अनेक खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। उनको तलाश कर तराशने की जरूरत है। दुर्भाग्य से क्षेत्र में खेल सुविधाएं तो दूर की बात अभ्यास के लिए ढंग का मैदान नहीं है। क्षेत्र में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं हैं लेकिन संसाधनों के अभाव और आर्थिक तंगी से ये प्रतिभाएं अपना दम दिखाने से पहले ही दम तोड़ देती हैं।

- संदीप लाला, पूर्व प्रधान, फोर डब्ल्यू युवा क्लब देवराला।
देवराला में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बल्कि कोच व सुविधाओं का अभाव है। अगर सुविधाएं उपलब्ध हो तो युवा सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए जगहों पर जाने की नौबत नहीं आएगी।

- दीपक इटकाण, युवा।
स्कूल स्तर से लेकर बच्चे खंड व जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बाजी मारते हैं। स्कूल स्तर समाप्त होने के पश्चात उनके सामने चिंता का विषय बन जाता है। वह भर्ती की तैयार कहां करें। गांव में अगर सुविधा हो जाए तो अकादमियों में जाकर जेब ढीली होने से बचेंगे।
- रवि, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article