{"_id":"68b9e404b2977ed82906b81c","slug":"gunfire-took-place-in-broad-daylight-at-the-district-court-a-young-man-was-hit-by-three-bullets-and-a-female-sub-inspector-was-also-injured-bhiwani-news-c-21-hsr1007-702606-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला न्यायालय में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, युवक को तीन गोलियां लगीं, महिला एसआई भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला न्यायालय में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, युवक को तीन गोलियां लगीं, महिला एसआई भी घायल
विज्ञापन
गोली लगने से घायल लवजीत।
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में वीरवार दोपहर करीब 1:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अधिवक्ता चैंबर्स के समीप स्थित चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठे रोहतक के गांव मोखरा निवासी 35 वर्षीय लवजीत पर तीन हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। युवक को बाएं कंधे की ओर तीन गोलियां लगीं। वहीं गोली के छर्रे लगने से एक महिला एसआई रेनु चाहर भी घायल हो गई। उसकी कोहनी पर चोट आई है। लवजीत हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट में पेशी पर आए दोस्तों के साथ आया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कुल चार राउंड फायर किए। तीन गोलियां युवक को लगीं जबकि एक फायर हवा में करते हुए हमलावर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी घबराकर इधर-उधर हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभालते हुए ऑटो से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, डीएसपी अनूप सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
लवजीत भिवानी जिला न्यायालय परिसर में एक चाय की दुकान के आगे कुर्सी पर बैठा हुआ था। लवजीत के साथी दिनोद निवासी नरेंद्र और बिजेंद्र हत्या के प्रयास के एक मामले में कोर्ट में पेशी पर अंदर गए हुए थे। हमलावर पहले कुछ देर वहां खड़े होकर इंतजार करते रहे। इसके बाद एकाएक पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दी। वहां आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर वह इधर-उधर हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
न्यायालय परिसर में चाय की दुकान के बाहर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। नाकाबंदी भी की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक किसी मामले में आरोपी नहीं है, वह पेशी पर आए कुछ अन्य लोगों के साथ आया था। - अनूप सिंह डीएसपी, भिवानी।