{"_id":"178c92967c9c813a1295543aa3548ded","slug":"gulabi-auto-runing-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में भी दौड़ेंगे गुलाबी ऑटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में भी दौड़ेंगे गुलाबी ऑटो
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अब महिलाएं भी ऑटो चलाएंगी। स्पेशल महिलाओं के लिए गुलाबी ऑटो चलेंगे। चालक भी महिलाएं होंगी सवारी भी महिलाएं और युवतियां। जनस्वास्थ्य एवं आबकारी कराधान मंत्री घनश्याम सर्राफ ने गुलाबी ऑटो का शुभारंभ किया। शहर में पहली बार 10 गुलाबी ऑटो चले।
जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास से गुलाबी ऑटो की शुरूआत की गई। इसके बाद शहर में राउंड के बाद हालु मोहल्ला में महिलाओं को ऑटो व्यवसाय अपने के लिए प्रेरित किया गया।
जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं स्वावलंबी बनाने के लिए शहर में गुलाबी आटो का शुभारंभ किया है। इन गुलाबी आटो में महिलाएं ही सवारी करेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बच्चे वाले परिवारों को भी इन आटो में सवारी का अवसर मिलेगा। जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहर में आटो चलाने की यह महिलाओं की एक अनूठी और कारगर योजना है।
गुलाबी ऑटो के लिए महिलाओं को 21 हजार रुपए की राशि सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाती है तथा शेष राशि का ऋण बैंक से मुहैया करवाया जाता है। इस मौके पर जनस्वास्थ्य मंत्री की पत्नी प्रेमलता, बाला देवी, बबलू जैन, मुकेश एडवोकेट, नवीन गोयल, पारस डालमिया, निशु कौशिक, मनीष सोनी, बबलू यादव, प्रकाश प्रजापत, नसीब खान,पीडी चौहान, मानसिंह, विक्रम सिंह, आनन्द तंवर, धीरज शर्मा, दलबीर इंदौरा, कर्मबीर पूर्णपूरा, तेजाराम आदि मौजूद रहे।