फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Guard injured in mining dispute, commotion in hospital

Bhiwani News: माइनिंग विवाद में गार्ड घायल, अस्पताल में भी हुआ हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Guard injured in mining dispute, commotion in hospital
झगड़े में घायल युवक का जिला नागरिक अस्पताल में  उपचार करते चिकित्सक व मौजूद परिजन।
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के खानक पहाड़ में रविवार को माइनिंग कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया जिसमें सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घायल गार्ड को पहले सामान्य अस्पताल तोशाम और बाद में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर भी हंगामा किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खानक पहाड़ में धनसार कंपनी के कुछ कर्मचारी कथित रूप से अपने वाहनों के अधिक चक्कर लगाने के लिए निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ियों को सीधे धर्म कांटों पर ले जाते हैं। इसको लेकर पहले भी अन्य वाहन चालकों द्वारा आपत्ति जताई जाती रही थी। रविवार को भी एक वाहन को नियमों के खिलाफ पहाड़ में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्लाटून सिक्योरिटी एजेंसी के एक गार्ड ने फोटो खींचकर संबंधित ग्रुप में साझा कर दी ताकि वाहन पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कंपनी कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़े में गार्ड को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल तोशाम में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 लोग सामान्य अस्पताल पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खानक के ग्रामीणों ने प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि धर्म कांटा नंबर 1, 2 और 3 पर वाहनों को बार-बार रोककर अनावश्यक जांच की जाती है जिससे आमजन परेशान हैं। ग्रामीणों ने एचएसआईआईडीसी प्रबंधन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तोशाम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों की ओर से शिकायत सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed