फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Grape-One implemented in the district when the air quality deteriorates

Bhiwani News: वायु गुणवत्ता खराब होने पर जिले में ग्रेप-वन लागू

Sat, 18 Apr 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Grape-One implemented in the district when the air quality deteriorates
भिवानी। वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के चलते भिवानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का स्टेज-वन लागू कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यह कदम तत्काल प्रभाव से उठाया है।
विज्ञापन

16 अप्रैल को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 226 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। भारतीय मौसम विभाग और आईआईटीएम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक भी वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 201-300 (खराब श्रेणी) में पहुंचने के चलते प्रशासन ने स्टेज-वन लागू कर दिया है। साथ ही जिले के सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ग्रेप के तहत निर्धारित उपायों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed