फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government Model Culture School team won the match by 40 runs

Bhiwani News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम ने 40 रनों से जीता मुकाबला

Wed, 28 Aug 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Government Model Culture School team won the match by 40 runs
जी लिट्रा वैली क्रिकेट ग्राउंड में टीम के साथ पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया व अन्य।
भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूल क्रिकेट खेलों के दौरान भिवानी-हांसी मार्ग स्थित जी लिट्रा वैली क्रिकेट ग्राउंड में शिशु भारती हाई स्कूल और राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के बीच मुकाबला रहा। इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम ने 40 रनों से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

इस मुकाबले का शुभारंभ पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और जी लिट्रा वैली स्कूल की प्राचार्या सुमन यादव ने किया। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस जीते हुए राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान जवाब में गेंदबाजी करते हुए शिशु भारती हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने मुकाबला को रोमांचक बना दिया। इस दौरान अक्षय कुमार की स्पिन गेंद बाजी ने मॉडल स्कूल की रन रेट को डाउन किया और एक ओवर में दो विकेट गिराए, उनकी गेंदबाजी के सामने मॉडल स्कूल की टीम 12 ओवर में 79 रन बना पाई।
विज्ञापन

जवाब में खेलते हुए शिशु भारती हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने राजकीय संस्कृत मॉडल स्कूल की टीम के लक्ष्य को लगने की कोशिश की लेकिन सही बल्लेबाजी न होने के कारण शिशु भारती हाई स्कूल की टीम को मात खानी पड़ी और मॉडल संस्कृति स्कूल के खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को खेल-खेल की भावना से खेलने की नसीहत देते हुए पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया वे जी लिट्रा वैली स्कूल की प्राचार्या सुमन यादव ने कहा कि मैदान में दो टीम उतरती हैं तो एक टीम को हार नसीब होती है तो एक को जीत होती है, लेकिन खेल में कभी भी हार जीत को देखकर हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या सुमन यादव, क्रिकेट खेल संयोजक मास्टर मदन गोपाल खेल शिक्षक संजय सोनी, अंपायर प्रवीण गोयल, शिक्षाविद पम्मी, क्रिकेट कोच राजेश सोनी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed