फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the nursing officer's closed house

नर्सिंग ऑफिसर के बंद मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the nursing officer's closed house
भिवानी/तोशाम। जिले में चोरी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले टिटानी, फिर देवराला, संडवा और अब तोशाम में चोरों ने मकानों को निशाना बनाया। चोर दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोड़ करीब पांच लाख के आभूषण, करीब 10 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने नर्सिंग ऑफिसर और तोशाम वासी एक व्यक्ति के मकान को अपना निशाना बनाया। तीन चोर सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं, मगर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी पर गई थीं नर्सिंग ऑफिसर, ताले तोड़ साढ़े तीन लाख के आभूषण चोरी
चोरों ने तोशाम अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर सुशीला के आदर्श नगर तोशाम स्थित मकान को अपना निशाना बनाया। चोर सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच ही ताले तोड़ आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सुशीला देवी ने बताया कि उसके पति विक्रम सिंह दो दिन से कार्य के सिलसिले में बाहर गए हैं। वह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी ड्यूटी पर गई थीं और घर पर बच्चे थे। करीब 11 बजे लौटीं और और बच्चों को ट्यूशन पर छोड़ ड्यूटी चली गई। घर को ताला लगाया हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखी सारी ज्वैलरी गायब थी। अलमारी में सोने के दो कड़े, चार जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी बालियां, तीन अंगूठी के चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर लिया। पांच हजार की नकदी भी रखीं थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये हैं। चोरी की सूचना पर तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

परिवार गया था सालासर, चोर ले उड़े आभूषण
आठ जून को ही सुबह करीब 10.30 बजे चोरों ने लक्ष्मीनगर नजदीक गोयल पेट्रोल पंप तोशाम में रहने वाले मोहिंद्र सिंह के मकान को निशाना बनाया। मोहिंद्र सिंह अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पांच जून को सालासर गए थे। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नौ जून को घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था, जिससे उन्हें अंदेशा हुआ कि चोरी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी। एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, पांच हजार की नकदी चोरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि जब घर में लगे सीसीटीवी देखे तो आठ जून को सुबह करीब 10.30 बजे तीन व्यक्ति घर के अंदर आते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चोरी के मामले आए हैं। केस दर्ज कर हमारी टीमें चोरों की तलाश में लगी है। लोगों को भी अपना मकान छोड़ते समय किसी को जिम्मेदारी देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को ठीकरी पहरा लगाने, संदिग्ध लोगों की सूचना देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह जाखड़ा, एसएचओ
तोशाम पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed