फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gold medal winner Mamta Swami honored

Bhiwani News: अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता ममता स्वामी सम्मानित

Sat, 04 May 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Mamta Swami honored
​भिवानी में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​​थि व अ​भिभावक।
कैरू (भिवानी)। नेपाल के शहर पोखरा में आयोजित वीजीसीआई की ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गांव ढाब ढाणी की बेटी ममता स्वामी ने नेशनल टीम में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने पर हाॅकी खिलाड़ी को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल स्टाफ और ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि वह आदर्श महिला महाविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। प्रतियोगिता में उन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिन्होंने पिछले दिनों जयपुर में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश लालावास बीडीसी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेटियां अव्वल आ रही हैं। जो हम सब के लिए गौरव की बात है। ममता ने हाॅकी में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में कैरू बीडीसी चेयरमैन नागेश सुंगरपुर, राजपाल फौजी, पृथ्वी कैरू, राजेश शेखावत, अभय सिंह, सरपंच संजय मिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


साई में कुश्ती कोच के साथ मारपीट मामले में आरोपी पर केस दर्ज

भिवानी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर भिवानी के कुश्ती खेल प्रशिक्षक के साथ मारपीट मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज खत्री ने बताया कि वह साई में कुश्ती कोच है। गत एक मई को शाम सवा सात बजे ट्रेनिंग देकर साई से अपने किराये के मकान चिरंजीव कॉलोनी में पैदल जा रहा था। वह कॉलोनी में पहुंचा तो बीटीएम चौक के समीप अतुल हुड्डा वासी बसाना ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। डायल 112 को भी सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इस संबंध में पुलिस ने कोच की शिकायत पर आरोपी अतुल हुड्डा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed