फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Girl student case in Loharu Bhiwani police College arrested director son

लोहारू में छात्रा आत्महत्या केस : कॉलेज संचालक का बेटा गिरफ्तार, तीन महीने से युवती के संपर्क में था आरोपी

Thu, 02 Jan 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2025 06:26 PM IST
सार

उपमंडल के गांव फरटिया भीमा निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी सिंघानी के निजी महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। उनकी माली हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Girl student case in Loharu Bhiwani police College arrested director son
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के लोहारू के फरटिया भीमा निवासी छात्रा के सुसाइड मामले में एसआईटी ने कॉलेज संचालक के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने छात्रा के आत्महत्या से पहले भी फोन कॉल कर परेशान किया था। पिछले लगातार तीन महीने से आरोपी मृतक छात्रा के संपर्क में था। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की भी विस्तृत जांच कराएगी और आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच होगी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल ने फरटिया भीमा की छात्रा सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी तोशाम उप पुलिस अधीक्षक दलीप कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई थी। बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर एसआईटी की जांच कर रहे उप पुलिस अधीक्षक तोशाम दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी राहुल व मृतका छात्रा करीब तीन महीने से संपर्क में थे। वहीं पुलिस द्वारा कॉलेज से मृतका से संबंधित रिकार्ड को कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। इस मामले में जिस भी आरोपी की संलिप्ता पाई जाएगी उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दलीप कुमार ने यह भी बताया कि जिस दिन छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, उससे कुछ देर पहले तक आरोपी युवक का लड़की के पास फोन आया था। छात्रा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें लड़की के फोन की भी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिसके बाद नए तथ्य सामने आ सकते हैं। 

मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस विधायक पर लगाए आरोप
वहीं इस मामले में अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाए हैं। कृष्ण बेदी का कहना है कि कहना है कि उक्त कॉलेज कांग्रेस नेता की तरफ से संचालित किया जा रहा है। नेता के बेटे, बेटी और प्रिंसिपल ने गरीब घर की बेटी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था। नेता के बेटे ने उस गरीब घर की बेटी की कॉलेज फीस माफ करवाने की बात कही थी। मंत्री कृष्ण बेदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के दो नेताओं ने इन तथ्यों को छुपाया और इसके बजाय ट्वीट किया कि हरियाणा सरकार कॉलेज की फीस देने में असमर्थता के कारण एक दलित लड़की की आत्महत्या के मामले को छुपाने की कोशिश कर रही है। 
 

मिर्चपुर कांड का भी किया जिक्र
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस विधायक राजबीर कॉलेज के निदेशक के रिश्तेदार फरतिया ने अनुसूचित जाति के छात्रों से फीस नहीं लेने और मुफ्त परिवहन सेवा देने का प्रचार करके हरियाणा विधानसभा चुनाव जीता था और रणदीप सिंह सुरजेवाला को ट्वीट करने के बजाय दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करनी चाहिए थी। उन्हें वह समय याद नहीं है जब भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार में मिर्चपुर की एक दलित लड़की और उसके दादा को दिनदहाड़े जिंदा जला दिया गया था। शैलजा और सुरजेवाला दोनों को अपने ट्वीट वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। 

यह था पूरा मामला
उपमंडल के गांव फरटिया भीमा निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी सिंघानी के निजी महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। वह किसी तरह से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस कारण वह कॉलेज में अपनी बेटी का शुल्क समय पर जमा नहीं करा पाया। इस वजह से उनकी बेटी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इससे उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ उसे फीस जमा करने के लिए तंग करने लगे थे। इसी पीड़ा में उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed