{"_id":"674fe92c5e76efc7570b935c","slug":"geeta-is-not-only-a-spiritual-but-also-a-scientific-book-shiv-kumar-tanwar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126662-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता एक आध्यात्मिक ही नहीं अपितु वैज्ञानिक ग्रंथ : शिव कुमार तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता एक आध्यात्मिक ही नहीं अपितु वैज्ञानिक ग्रंथ : शिव कुमार तंवर
Wed, 04 Dec 2024 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन लैब स्कूल में खंड स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों
भिवानी। हमारा जीवन गीता ज्ञान के बिना अधूरा है। पूरे विश्व में गीता एक आध्यात्मिक ही नहीं अपितु वैज्ञानिक ग्रंथ भी है। इसके उद्देश्य को अपना कर हम अपने जीवन को सफल व सार्थक बना सकते हैं। ये बातें खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा शिक्षा बोर्ड में स्थित सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन लैब स्कूल में खंड स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहीं।
अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी ने की। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8वीं व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी व निजी 35 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गीता श्लोकाचर्ण, चित्रकला, निबंध, संवाद, भाषण, प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रवेश गौतम ने बताया कि सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमें जिला स्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. मुरलीधर शास्त्री, डाॅ. मनोज शर्मा, डाॅ. सरोज, अनिल हलवासिया, शिवकुमार शर्मा, मनजीत शर्मा, नीरज शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता : कनिष्ठ वर्ग में पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल से टीना प्रथम, केएम स्कूल से दिशा द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल खरक कलां से निधी तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में उतमी बाई स्कूल से तनवी प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल से मेघा शर्मा द्वितीय, टीआइटी स्कूल से यशीका तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता : कनिष्ठ वर्ग में वैश्य माडल स्कूल से मनन प्रथम, केएम पब्लिक स्कूल से परी द्वितीय, हलवासिया स्कूल से कनिका तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में केएम पब्लिक स्कूल से पलक जांगड़ा प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल से गौरव द्वितीय व वैश्य मॉडल स्कूल से हिमांशु तृतीय रहा।
निबंध प्रतियोगिता : केएम पब्लिक स्कूल से कशिश प्रथम, पं. सीताराम स्कूल से एकता द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल खरक कलां से जयश्री तृतीय रहा। वरिष्ठ वर्ग में केएम पब्लिक स्कूल से गौरव प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल से संजना द्वितीय, राजकीय स्कूल गुजरानी से सुदेश तृतीय स्थान पर रही।
गीता श्लोक उच्चारण : राजकीय मॉडल स्कूल से इशिका प्रथम, पं. सीतराम स्कूल से वंदिता द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से अंजली तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में केएम पब्लिक स्कूल से प्राची प्रथम, राजकीय माडल स्कूल से अरविंद द्वितीय, हलवासिया से प्रतिष्ठा तृतीय स्थान पर रही।
संवाद प्रतियोगिता : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल की टीम द्वितीय, राजकीय मॉडल स्कूल की टीम तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय मॉडल स्कूल की टीम प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल बापोड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता : वैश्य मॉडल स्कूल की टीम प्रथम, एसआरएस लैब स्कूल की टीम द्वितीय, उत्तमी बाई कन्या स्कूल की टीम तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में टीआइटी स्कूल की टीम प्रथम, उत्तमी बाई स्कूल की टीम द्वितीय, हलवासिया स्कूल की तृतीय स्थान पर रही।