फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Geeta is a book to guide not only the country but the world: Indresh

गीता देश ही नहीं विश्व का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ : इंद्रेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Geeta is a book to guide not only the country but the world: Indresh
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। 
भिवानी। शहर के हुडा पार्क के सामने गीता जयंती महोत्सव मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। महोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि और एडीसी हर्षित कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इंद्रेश ने कहा कि गीता देश ही नहीं विश्व का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को गीता के संदेश को अपने आचरण में ढालना जरूरी है। गीता एक आदर्श व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती है। गीता द्वापर युग का भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकला संदेश ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों व पंथों के मार्गदर्शन के लिए अपना धार्मिक ग्रंथ होता है। परंतु श्रीमद्भागवत गीता एक मात्र ग्रंथ है, जो भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानव जाति को सत्कर्म करने का उपदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सभी धर्मों की पुस्तकें है। लेकिन गीता एक ऐसा अद्वितीय ग्रंथ है।
विज्ञापन


उन्होंने गीता उत्सव की प्रदर्शनी में शिक्षण संस्थानों, धार्मिक व सामाजिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गईं स्टॉलों का अवलोकन किया। एडीसी हर्षित कुमार ने कहा कि गीता का उपदेश हमें सिखाता है कि लोभ, लालच, अंहकार, आलस्य, ईर्ष्या व नकारात्मक सोच को त्याग कर एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच नहीं रखेंगे तो जीवन अवश्य ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि गीता सुख, शांति, समृद्धि व विकास का मूल मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर को शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा

गीता जयंती महोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ स्कूली बच्चे भाग लेंगे। शोभा यात्रा शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए घर घर गीता का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।


जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर



तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं प्रदर्शनी के माध्य से योजनाओं, सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाया और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अलावा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया गया। वहीं नालसा ने जरूरतमंद लोगों को सेवाओं की जानकारी दी। नगर परिषद, राष्ट्रीय शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन प्राधिकरण व यातायात पुलिस, आयुष विभाग, जिला कल्याण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल संरक्षण बारे और कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, फसल प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed