फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gave priority to outsiders in jobs

नौकरियों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी : राव नरेंद्र

Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gave priority to outsiders in jobs
भिवानी। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश की नौकरियों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी। हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग में प्राध्यापकों की भर्ती में 153 में से 106 पदों पर हरियाणा प्रदेश से बहार के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। ये पहली बार नहीं हुआ कि जब भर्ती में 80 फीसदी से अधिक पदों पर बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 2018-19 में बिजली विभाग के एसडीओ की भर्ती में 80 में से 78 बाहरी उम्मीदवार भरे गए थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को लेकर तीन मांगे रखी हैं, जिसमें पहली सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई की निगरानी में जांच हो और रिपोर्ट प्रतिदिन सार्वजनिक की जाए। दूसरी हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच हो और संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाए और तीसरी एलआईसी, सेबी व अन्य राष्ट्रीय बैंकों के अदानी ग्रुप में निवेश की संसद में गहन चर्चा हो।
विज्ञापन

राव नरेंद्र ने कहा कि एलआईसी जो आज खुद मार्केट में अपना इंश्योरेंस करवाने के लिए उतारू है। राव नरेंद्र ने पंचकूला ने पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर कर्मचारियों पर लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य संदीप सिंह, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, अभिजीत लाल सिंह, प्रदीप गुलिया, अजय वैद वाल्मीकि, ईश्वर शर्मा प्रधान, धीरज अखरिया, सुखपाल सरपंच, प्रेमवती गोयत, राकेश शर्मा, अजित बामला, कर्ण सिंह गोठड़ा, भुवनेश रिंकल तंवर, जय किशन शर्मा, योगेंद्र सोनी, डॉ. सुनील, काला धनाना, अरविंद ढिल्लू, मोहित परमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed