फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   garbeg, citi, pos, colony, civer, line, ward, five

गंदगी से अटी शहर की पॉश कॉलोनी

Fri, 23 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड पांच में शामिल छह कॉलोनियों में अधिकतर पॉश इलाका है। विकास नगर हो या बाबा नगर या फिर विद्या नगर का पुलिया साइड का क्षेत्र। मगर इन कॉलोनियों में सुविधाओं की बात की जाए तो गंदगी से बेहाल, सड़के टूटी हुई और स्ट्रीट लाइट के लिए भी तरसते कॉलोनी वासी। विकास नगर में तो लोग जलभराव की भी समस्या से परेशान है। अब लोग मन बना चुके है कि इस बार वोट उसी को जो उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाये।
विज्ञापन

शहर का विकास सबसे पुरानी कॉलोनियों में शूमार है। वर्ष 1974-75 में अस्तित्व में आए विकास नगर में अधिकतर सेवानिवृत्त अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, फैक्ट्री संचालक, दुकानदार रहते है। शहर की पॉश कॉलोनियों में शूमार इस कॉलोनी के लोग अब अव्यवस्था के कारण परेशान हैं। करीब एक हजार मतदाताओं वाली इस कॉलोनी के लोगों की सबसे बड़ी समस्या है बरसाती पानी की निकासी नहीं होना। बरसात के समय अधिकतर घरों में पानी भर जाता है। इसका कारण है चारों ओर का क्षेत्र ऊंचा होना। कॉलोनी वासी यहां के लिए अलग बूस्टर बनाने की मांग कर रहे है। दूसरी समस्या है गंदगी। साथ लगती सब्जीमंडी के दुकानदार, व्यापारी भी अपना कचरा विकास नगर के मार्ग पर फेंक देते है। जिस कारण यहां हमेशा कचरे के ढेर लगे रहते है। लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। मंडी नजदीक होने के कारण बंदरों की भी भरमार है। करीब दो वर्ष पूर्व यहां सीवर लाइन व पेयजल लाइन डाली गई थी। जिसकी खुदाई के दौरान सड़के तोड़ दी गई मगर अब ये बनेंगी कब किसी को नहीं पता।
विज्ञापन

करीब 15 सौ वोट वाला कीर्ति नगर भी खस्ताहाल गलियों के कारण परेशान है। यहां बिजली की तारे भी नीचे लटक रही है, जिस कारण हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। विद्यानगर, नई बस्ती, भारत नगर का कुछ क्षेत्र भी इस वार्ड में आता है मगर समस्याएं वहीं। खस्ताहाल सड़कें। स्ट्रीट लाइट तो लगभग सभी की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्या ही समस्याएं हैं
विकास नगर में समस्याओं की भरमार है। सबसे मुख्य समस्या गंदगी है। मंडी के दुकानदार, व्यापारी विकास नगर में कचरा फेंकते हैं। जिस कारण लावारिस पशुओं का भी जमावड़ा रहता है। बरसात के समय में पानी लोगों के घरों में घूस जाता है। सड़के सारी टूटी हुई है। यहां ऐसा पार्षद चाहिए जो कॉलोनी वासियों को कम से कम ये मूलभूत सुविधाएं तो दे।
डॉ. आरबी गोयल, प्रधान, विकास नगर नागरिक सभा
फोटो 09

गलियां कच्ची, नहीं कोई संभालने वाला
गलियां कच्ची है। कोई स्ट्रीट लाइट नहीं। यह है कीर्ति नगर की गलियों का हाल। कोई इन गलियों की सुध लेने नहीं आया। अबकी बार वोट उसी को देंगे जो गली निर्माण करवाएगा। कीर्ति नगर में भैंसों की डेयरियां और गोबर से गलियों में बुरा हाल है।

रणजीत सिवाच, कीर्ति नगर
फोटो 10

एक नजर में वार्ड 05
कॉलोनियां :        विकास नगर, नई बस्ती, बाबा नगर, भारत नगर का कुछ क्षेत्र, कीर्ति नगर, विद्यानगर का कुछ क्षेत्र
मतदाता :         करीब पांच हजार

विकास नगर, नई बस्ती, बाबा नगर, कीर्ति नगर में काफी काम करवाया गया है। अधिकतर गलियां बनवाई या टेंडर हो चुके है। दोबारा मौका मिला तो कमी है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
सुदर्शन जिंदल, निवर्तमान पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed