{"_id":"6ab025c5f8d6c47f1208e21d","slug":"garbage-cleared-from-six-roads-municipal-council-launches-cleanliness-drive-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157333-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह सड़कों से उठा कूड़ा, नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह सड़कों से उठा कूड़ा, नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाकर कूड़ा उठान करते नगर परिषद कर्मचारी।
भिवानी। नगर परिषद अधिकारियों की अगुवाई में रविवार को वार्ड संख्या दो में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों ने करीब छह सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़े के ढेर हटाए और सफाई की।
अभियान के दौरान पीर बाबा वाली मार्केट, भगत सिंह चौक से बीट्स स्कूल के आगे गुजरने वाली सड़क और एक्सचेंज वाले मार्ग की सफाई की गई। सड़क किनारे पड़े कूड़े को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला गया। वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव ने अधिकारियों की टीम का स्वागत किया।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ सामाजिक संगठनों के सदस्य भी अभियान में शामिल रहे। डीएमसी हरबीर सिंह ने लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखे डस्टबिन में डालें।
विज्ञापन
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वार्ड संख्या दो में सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान और कचरा उठाने वाले वाहनों में डालने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, डीएमसी हरबीर सिंह, वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव, ईओ राजाराम और सेंट्री इंस्पेक्टर विकास देशवाल सेक्टर-13 स्थित बीपीएस स्कूल के सामने वाली सड़क पर पहुंचे। चेयरपर्सन प्रतिनिधि को छोड़कर अधिकारियों और पार्षद संदीप यादव ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की।
सफाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली भी मौके पर मौजूद थी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क से कूड़ा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला। इस दौरान सड़क के आसपास पड़े कचरे को भी हटाया गया। अभियान में सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी सहयोग किया।