फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of Rs 30,000 by threatening to make the chat viral

Bhiwani News: चैट वायरल करने की धमकी देकर 30,000 रुपये की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 30,000 by threatening to make the chat viral
भिवानी। चैट वायरल करने की धमकी देकर 30,000 रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी फेसबुक आईडी पर वीरेंद्र सिंह नामक फेसबुक आईडी पर नौकरी दिलाने का विज्ञापन दिखाया जा रहा था। इसे देखकर उसने 25 नवंबर को हाय लिखकर संदेश भेजा था। इसके जवाब में उस आईडी को चलाने वाले व्यक्ति ने उसे एक खेत पर बुलाया। वहां तीन लोग मौजूद थे।
इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर उसकी चैट को वायरल करने की धमकी दी। इससे बचने के लिए उसने आरोपियों के बताए गए नंबर पर जीजा के खाते से 30,000 रुपये भिजवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका फेसबुक अकाउंट डिलीट कर उसके फोन से चैट भी हटा दिए। किसी को कुछ बताने पर चैट वायरल करने की धमकी दी। बाद में उसे पता चला कि आरोपी उसी के गांव के निवासी हैं। इसलिए उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन




साइबर अपराध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी
भिवानी। साइबर अपराध पुलिस थाने भिवानी की टीम ने फेसबुक पर एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर 30,000 रुपये की धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को बुसान बस स्टैंड से काबू किया गया है। इनकी पहचान बुशान निवासी वीरेंद्र, कतवार निवासी विजय और बागनवाला निवासी संजीव के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बेरोजगार हैं। आरोपी वीरेंद्र नशा करने का आदी है। अपने नशे की पूर्ति के लिए धोखाधड़ी के लिए एस्कॉर्ट सर्विस का विज्ञापन फेसबुक पर लगाया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed