फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud in the name of converting reward points into rupees, accused arrested

Bhiwani News: रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रुपये में बदलने के नाम पर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of converting reward points into rupees, accused arrested
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को रुपये में बदलने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिजवान राजस्थान के जिले डींग के गांव जुरहरा का निवासी है।
विज्ञापन

निकुंज निवासी बहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है। गत वर्ष 14 अक्तूबर को उसे एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसके कार्ड पर जमा रिवॉर्ड पॉइंट्स को रुपये में बदला जा सकता है। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई और उसी के जरिए उसके खाते से 3.75 लाख रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम के मुख्य सिपाही रफीक ने रविवार को आरोपी रिजवान को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ठगी से निकाले गए पैसे अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था और इसके बदले उसे 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed