{"_id":"6a18996d750684253a027cfb","slug":"fourth-accused-arrested-for-theft-of-goods-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151792-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सामान चोरी के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सामान चोरी के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 29 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने होटल का ताला तोड़कर अंदर से सामान चोरी मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू की।
पवन निवासी रामपुरा बलियाली ने बवानीखेड़ा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बलियाली रोड पर एक होटल किया हुआ है। 22 मार्च को वह होटल बंद करके घर चला गया था। 23 मार्च को सुबह पड़ोसियों के माध्यम से उसे सूचना मिली कि उसके होटल का शटर उखड़ा हुआ है और ताले टूटे हुए हैं।
मौके पर पहुंचकर देखने पर पाया कि अज्ञात चोरों ने होटल का शटर उखाड़कर ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। इस शिकायत पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने होटल का शटर उखाड़कर चोरी करने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी टिंकू निवासी बुद्धा बाबा बस्ती जिला जींद को लोहारू से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। इससे पूर्व अभियोग में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील निवासी अकबरपुर थाना बास हांसी, संजय निवासी असंध करनाल तथा रोहतास निवासी मंढाना शामिल हैं। आरोपियों से चोरी की वारदात वाले दिन प्रयोग किया गया एक पिकअप डाला, दो बैटरी एक इनवर्टर व दो हजार रुपये बरामद किए गए थे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी टिंकू से गहनता से पूछताछ की जाएगी।