फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four people die in corona, 15 new positive found, doctors

कोरोना से चार की मौत, 15 नए संक्रमित मिले

Mon, 14 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
four people die in corona, 15 new positive found, doctors
भिवानी। कोरोना संक्रमण से रविवार को चार की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 627 पहुंच गया है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए और सात संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 164 सक्रिय केस हैं। इनमें से 50 शहरी और 114 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने महज 117 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में कोरोना के 337 सैंपल लंबित हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 305220 सैंपल लिए हैं, इनमें से 22207 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिनमें से 21416 की ठीक हो चुकी हैं और 627 की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में फिलहाल 164 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना से मौत
रविवार को स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संक्रमण से चार की मौत की सूचना मिली है। कोरोना संक्रमण से गांव रतेरा से एक महिला, नलोई से एक महिला, गांव बामला से एक व्यक्ति और भिवानी से एक महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 627 की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कम हो रहे केस, बाजार से भीड़ भी कम
कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार कम हो रहे है। साथ ही मौत के आंकड़ों में भी गिरावट आई है। यह जिलावासियों के लिए शुभ संकेत है। रविवार को बाजार में भी कम भीड़ रही। कुछ लोग बारिश की वजह से घरों से बाहर नहीं निकले तो कुछ जागरूकता का परिचय देते हुए घरों में ही रहे। रविवार को बाजार में अधिकतर दुकानें भी बंद रही। विशेषज्ञों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बढ़िया तरीका है।
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 17
कैरू 14
मीरान 22
मानेहरू 14
लोहारू 21
जमालपुर 09
तोशाम 17
ब्लैक फंगस का न कोई आया केस, न हुआ कोई ठीक
भिवानी। लगातार दो दिन से जिले में ब्लैक फंगस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। रविवार को फंगस से कोई ठीक भी नहीं हुआ और न ही किसी की मौत हुई है। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 42 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 13 की मौत हो गई और 14 ठीक हो चुके है। जिले में ब्लैक फंगस के फिलहाल 15 सक्रिय मामले हैं। जिले के ब्लैक फंगस ग्रस्त अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम व हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है।

वर्जन::
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी आवश्यक है। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम हो रहे है। ऐसे में लापरवाही न बरतें और सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। बाजार में दुकानदार और ग्राहकों से अनुरोध है कि मास्क और सामुदायिक दूरी का पालन करें ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed