फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four boxers of Sai Center won medals

Bhiwani News: साई सेंटर के चार मुक्केबाजों ने जीते पदक

Mon, 18 Nov 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Four boxers of Sai Center won medals
​​खिलाड़ी उद्यम को विजयी  घो​षित करते रेफरी।
भिवानी। ऑल इंडिया इंटर सांई जूनियर ब्वॉयज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 17 नवंबर तक औरंगाबाद में किया गया। कोच महावीर सिंह ने बताया कि एनआरसी सोनीपत टीम की तरफ से 11 बॉक्सरों ने भाग लिया। इसमें भिवानी साई सेंटर के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सर उधम, सिकंदर व देवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बॉक्सर अमन ने रजत पदक हासिल किया। जानकारी के अनुसार उधम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। इसने 13 साल की उम्र में बॉक्सिंग के गुर भीम स्टेडियम से सीखना शुरू किया।
विज्ञापन

इसके बाद उधम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने खेल में निरंतर अभ्यास कर आगे बढ़ता गया। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता के साथ कोच महावीर सिंह, कोच नवीन शर्मा का सहयोग रहा। उधम साई हॉस्टल भिवानी में रहकर अपना अभ्यास कर रहा है। वर्तमान में उधम दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवासा के दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed