{"_id":"65eb4c7008b0e0bbd90dfdf1","slug":"foundation-stone-of-water-house-laid-in-village-dhigawa-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114369-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कृषि मंत्री ने गांव ढिगावा में दस करोड़ की लागत से बनने वाले जलघर की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कृषि मंत्री ने गांव ढिगावा में दस करोड़ की लागत से बनने वाले जलघर की रखी आधारशिला
Sat, 09 Mar 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी, लोहारू। कस्बा ढिगावा के खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने कस्बा सिवानी में लोहारू मोड़ पर सिवानी से सलेमपुर-सिंघानी तक 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 28 किमी लंबी और ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गांव लीलस से सिंघानी तक सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने गांव ढिगावा में दस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जलघर की आधारशिला रखी।
कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू हलके में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले समय में लोहारू हलका विकास के मामले में प्रदेश के सबसे अव्वल हलकों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि ढिगावा में जलघर के निर्माण के बाद पानी की किल्लत नहीं रहेगी। ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ जल मिलेगा। सरकार हर घर में नल से जल देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान की चिंता सरकार को है। यदि किसी किसान को ओलावृष्टि से फसल में नुकसान हुआ है तो 15 मार्च तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करवाए। किसान स्वयं बताए कि उनकी फसल में कितना नुकसान हुआ है, इसके बाद विभाग उसका सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को हुए नुकसान की भरपाई करेगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री को गांव कलाली में मोटरसाइकिल के काफिले और ढोल, नगाड़ों के साथ मंच तक लाए
गांव कलाली में रोड साइकिल में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में भी कृषि मंत्री दलाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान दलाल को बस स्टैंड से मोटरसाइकिल और ढोल, नगाड़ों के साथ मंच तक लाया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी मंजीत ने कृषि मंत्री को बताया कि उनके पास अच्छी साइकिल नहीं है। इस पर कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंजीत को विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली साइकिल दिलवाई जाएगी। ताकि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत सकें। इस मौके पर लोहारू के एसडीएम अमित कुमार, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, पार्षद महेंद्र शर्मा, कैप्टन रामफल श्योराण, भागीरथ जांगड़ा, कमल सैनी, महेश गांधी, रोहतास लांबा, ढिगावा जाटान के सरपंच धर्मबीर नेहरा, विस्तारक रमेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।