फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Kendriya Vidyalaya-2 Sirsa

Bhiwani News: केंद्रीय विद्यालय-2 सिरसा में हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस

Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Kendriya Vidyalaya-2 Sirsa
केंद्रीय विद्यालय - 2 में आयोजित समारोह में प्रस्तुती देतीं छात्राएं।
सिरसा। केंद्रीय विद्यालय-2 में 62वां केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसका शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कालांवाली सुरेश रवीश ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रचलित कर किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से किया गया।
विज्ञापन

संस्कृत कार्यक्रम में जहां भारत की विविध संस्कृतियों की झलक जैसे पंजाबी गिद्दे की महक, हरियाणवी डांस, हिमाचली गीत, गुजराती डांस देखने को मिला। वहीं स्वच्छ एवं स्वच्छता पर आधारित एक अंग्रेजी स्किट भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की छात्राओं अक्षिता व उज्ज्वल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पिछले सत्र दसवीं में चैतन्य बत्रा प्रथम, अश्मित मेहता द्वितीय व नमनप्रीत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 12वीं में मान्य प्रथम, प्राजंलि कुंडू द्वितीय व वंश तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं खेलों में भूमिका ने राष्ट्रीय जूडो में स्वर्ण, ऐष्णा सिसोदिया ने क्षेत्रीय में स्वर्ण व राष्ट्रीय लान टेनिस में प्रतिभाग, मोहित के ताइक्वांडो क्षेत्रीय में स्वर्ण व राष्ट्रीय प्रतिभाग, हैमर थ्रो में भावना को क्षेत्रीय रजत व कांस्य तथा स्केटिंग में चंचल को क्षेत्रीय स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त करने पर उपरोक्त सभी को एसडीएम सुरेश रवीश ने मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed