{"_id":"66621c496d64d075c20b1564","slug":"food-safety-officer-conducts-raids-before-world-food-safety-day-bhiwani-news-c-21-hsr1027-396377-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारे छापे
Fri, 07 Jun 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
तोशाम में दुकान पर सामान के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा।
भिवानी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी की वजह से लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर देखा जा रहा है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस से पहले ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तोशाम और भिवानी में वीरवार को छापे मारे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा ने तोशाम क्षेत्र में पैकेट बंद ब्रांडेड मसाला के सात अलग-अलग सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसी तरह से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भिवानी के घंटाघर स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर और तोशाम से घी के दो सैंपल भरे। वहीं बटर का एक सैंपल एकत्रित किया। प्रत्येक सैंपल के चार अलग-अलग नमूने बनाए गए। जिन्हें भी जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा की छापामारी से खाद्य वस्तुओं की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया। दरअसल कस्बाई इलाकों में ब्रांडेड पैकेट बंद नाम से काफी मसालों की बिक्री की जा रही है। भिवानी जिले में सात ब्रांड मसाला कंपनी हैं, जो अपने मसालों को पैकेट बंद बिक्री करती है। इन सभी ब्रांडों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं अब खुला मसाला व बिना लाइसेंस मसाला बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। जो दुकानदार खुले में बिना लाइसेंस के मसालों की बिक्री कर रहे हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
अब तक इस साल 142 मामले कोर्ट तक पहुंचे, मिलावटखोरी साबित होने पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि इस साल अब तक 142 खाद्य वस्तुओं के सैंपलों की जांच उपरांत मामले न्यायालय तक पहुंचे हैं। इनमें 100 मामले तो एडीसी कोर्ट में चल रहे हैं जबकि 42 मामले न्यायालय में चल रहे हैं। इनमें मिलावटखोरी साबित होने पर प्रतिष्ठान संचालक पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। वहीं खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच को लेकर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।
वीरवार को भिवानी में घंटाघर से पनीर का एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है जबकि तोशाम क्षेत्र से देशी घी के दो सैंपल और एक बटर का सैंपल लिया है, जिसे चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। पैकेट बंद ब्रांडेड मसाला निर्माता कंपनियों के सैंपलों की भी जांच की जा रही है, मगर अब खुले बिना लाइसेंस मसाला बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
-पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।