फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Following the High Court's inspecting judge's order, security at the district court complex has been beefed up, with police deployed at entry points.

Bhiwani News: हाई कोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज के आदेश के बाद जिला न्यायालय परिसर की बढ़ाई सुरक्षा, प्रवेश रास्तों पर तैनात की पुलिस

Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Following the High Court's inspecting judge's order, security at the district court complex has been beefed up, with police deployed at entry points.
जिला न्यायालय परिसर के गेट के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाकर जांच करती पुलिस। 
भिवानी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश एवं भिवानी के इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुदगिल के आदेश के बाद जिला न्यायालय व लघु सचिवालय परिसर के पिछले हिस्से में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सोमवार को एलआईसी रोड और जिला न्यायालय परिसर के गेट नंबर एक के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाकर पुलिस कर्मचारियों ने हर जाने जाने वाले की तलाशी ली।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सोमवार दोपहर बाद सेशन जज डीआर चालिया, डीसी साहिल गुप्ता और एसपी सुमित कुमार ने भिवानी कोर्ट व लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंधों के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गत चार सितंबर 2025 को न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय के तहसील परिसर के पास तीन फरवरी 2026 को फायरिंग की घटना हो चुकी है। इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश तथा भिवानी के इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुदगिल ने सात फरवरी को भिवानी न्यायिक परिसर का दौरा किया था। फायरिंग की घटना को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए न्यायिक परिसर व लघु सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए थे। न्यायाधीश मुदगिल ने परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा उठाने के साथ-साथ अनधिकृत या गैर जरूरी प्रवेश और निकास द्वार, रास्तों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ उन्होंने प्रवेश द्वारों पर नागरिकों की चेकिंग करने व लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर के आसपास बैरिकेडिंग लगाने व वाहनों की तलाशी के भी निर्देश दिए थे ताकि कोई व्यक्ति शस्त्र या अन्य किसी प्रकार का हथियार लेकर ना जा सके और लोग यहां पर अपने आपको सुरक्षित भी महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किए जाने व आदेशों के चलते जिला व पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। तहसील की तरफ चहारदीवारी को ऊंचा उठाना शुरू किया और अनधिकृत गेट को बंद करने का काम किया। वहीं इसी तरफ एक आपातकालीन गेट बनाया गया है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में खोला जा सके। वहीं दूसरी ओर लघु सचिवालय परिसर और न्यायिक परिसर के चारों ओर पुलिस द्वारा नाके लगा दिए गए हैं और न्यायिक परिसर में आने के दौरान पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर द्वारा तलाशी की जा रही है। यहां पर पुलिस की सख्ती देखते ही नजर आ रही है। वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

कोर्ट व लघु सचिवालय की 100 मीटर परिधि में धारा 163 लागू
डीसी एवं जिलाधीश द्वारा परिसर के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 भी लागू करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिसमें इस दायरे में बिना किसी कार्य के संदिग्ध रूप से इधर-उधर घूमना, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना-प्रदर्शन, शस्त्र आदि पर प्रतिबंध लगाया है। प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसी गुप्ता ने कहा कि आमजन की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed