फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Flag hoisted upside down on 100 feet high pole of Municipal Council, officials reached the spot and got it rectified

Bhiwani News: नगर परिषद के 100 फुट ऊंचे पोल पर फतहराया उलटा झंडा, अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कराया दुरुस्त

Sat, 20 Jan 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted upside down on 100 feet high pole of Municipal Council, officials reached the spot and got it rectified
नेहरु पार्क में झंडे को ठीक करवाते भवानी प्रताप। 
भिवानी। शहर के नेहरू पार्क में करीब 100 फुट ऊंचे पोल पर लगाए गए तिरंगे को शरारती तत्वों ने उल्टा कर डाला। जब शनिवार सुबह इसकी भनक नगर परिषद अधिकारियों को लगी तो नगर परिषद चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह नगर परिषद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और तिरंगे को सीधा कराकर उसे फिर से फहराया।
विज्ञापन

दरअसल, नेहरू पार्क में स्वयं सेवी संगठन की ओर से सौ फुट ऊंचे पोल पर करीब 25 से 30 मीटर लंबे तिरंगे लगाया गया था। इस तिरंगे का रखरखाव फिलहाल नगर परिषद करा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को शरारती तत्वों द्वारा तिरंगे को उल्टा कर दिया था। जब सुबह पार्क में भ्रमण के लिए आए लोगों ने इसकी चर्चाएं शुरू की तो ये बात नगर परिषद अधिकारियों के कानों तक भी पहुंची। इसके बाद तत्काल प्रभाव से नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और सफाई निरीक्षक विकास देशवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं कास्मेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने बताया कि उसे इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद इस संबंध में भवानी प्रताप सिंह को अवगत कराया गया। वहीं भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि तिरंगा देश की शान है, इसका अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने शरारती तत्वों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं पार्क में रखरखाव के साथ-साथ किसी भी तरह की पार्क व झंडे के स्वरूप से छेड़छाड़ को लेकर कर्मचारियों को भी सतर्क किया। तिरंगे को विधान के अनुसार दुरुस्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed