फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First grape orders, now tar road construction work stalled due to increase in cold in weather

Bhiwani News: पहले ग्रेप के आदेश अब मौसम में ठिठुरन बढ़ने से ठप हुआ तारकोल की सड़क निर्माण का काम

Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
First grape orders, now tar road construction work stalled due to increase in cold in weather
ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क मार्ग तैयार करते पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी के कर्मचारी। अकाईव।
भिवानी।
विज्ञापन

पहले ग्रेप के आदेश और अब मौसम की ठिठुरन से तारकोल की सड़क निर्माण के काम ठप हो गए हैं। पिछले काफी अर्से से सड़क परियोजनाओं का काम कभी पर्यावरण प्रदूषण तो कभी अन्य अड़चनों की वजह से रुक-रुक कर चल रहा था। अब तारकोल से निर्मित होने वाली सभी सड़कों पर काम बंद हो गया है। मौसम साफ होने के बाद ही तारकोल की सड़क का निर्माण शुरू होगा। अकेले पीडब्ल्यूडी विभाग की दस सड़क परियोजनाएं हैं, जिन पर फिलहाल मौसम की ठिठुरन से काम बंद हो गया है। जबकि एनएचएआई की सड़क परियोजनाओं पर भी मौसम का असर पड़ा है।
भिवानी जिले में रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं के साथ-साथ सड़क परियोजनाओं के काम भी चल रहे हैं। ग्रेप के आदेशों से करीब डेढ़ माह से सड़क परियोजनाओं के काम अटके रहे थे। मगर अब मौसम में प्रदूषण कम हुआ तो धुंध छा गई। इसकी वजह से तारकोल से निर्मित होने वाली सभी सड़क परियोजनाओं का काम बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों का काम चल रहा है। जबकि मुख्य सड़कों की मरम्मत का काम भी कंस्ट्रक्शन एजेंसियों को सौंपा हुआ है। ये एजेंसी सड़क बनाने का काम भी शुरु कर चुकी हैं, मगर फिलहाल काम बंद है।
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क है कि ठंड में तारकोल की सड़क नहीं बन सकती हैं, क्योंकि तारकोल की सड़क निर्माण के लिए एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है। इसके हिसाब से तारकोल को सड़क निर्माण में सेट किया जा सकता है। ठंड के मौसम में तारकोल जल्दी जम जाता है। इससे सड़क बनाने पर उसकी गुणवत्ता भी काफी हद तक प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण की करीब दस परियोजनाओं पर जिले में काम चल रहा है। मौसम में ठिठुरन बढ़ने से फिलहाल तारकोल की सड़कों के निर्माण का काम बंद हो गया है। मौसम साफ होने के बाद ही इनका निर्माण आरंभ होगा। फिलहाल कोई नई सड़क परियोजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है। कुछ मसौदे मुख्यालय जरूर भेजे हैं।
-लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article