फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing on youth in broad daylight in Kunsumbhi village in Bhiwani, accused first abused him over phone

Bhiwani:कुंसुंभी गांव में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, आरोपियों ने फोन कर पहले की गाली-गलौज; बस स्टैंड पर बुलाया

Fri, 21 Jun 2024 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

चेतन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर था कि इसी दौरान उसके पास हेतमपुरा से एक युवक का फोन आया। उसने पहले तो फोन पर ही उसके साथ गाली गलौज किया और फिर उसे गांव के बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पहले से ही बाइक पर तीन युवक मौजूद थे।

विज्ञापन
Firing on youth in broad daylight in Kunsumbhi village in Bhiwani, accused first abused him over phone
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव कुसुंभी में शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर देशी कट्टा से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने देशी कट्टा से चार फायर किए वहीं युवक की कमर को छूकर एक छर्रा निकल गया। उसे घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। हमलावर राजस्थान का रहने वाला है, फिलहाल हेतमपुरा में अपने मामा के यहां रहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में छर्रा लगने से घायल हुए गांव कुसुंभी निवासी 20 वर्षीय चेतन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर था कि इसी दौरान उसके पास हेतमपुरा से एक युवक का फोन आया। उसने पहले तो फोन पर ही उसके साथ गाली गलौज किया और फिर उसे गांव के बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पहले से ही बाइक पर तीन युवक मौजूद थे।
विज्ञापन


जिसमें एक युवक ने उसकी तरफ देशी कट्टा तान दिया और एक के बाद एक चार फायरिंग कर दी। उसने अपना बचाव किया। इसी दौरान देशी कट्टे से निकली गोली का छर्रा उसकी कमर को छूकर निकल गया। हमलावर फायरिंग के बाद वहां से भाग गए। परिजन उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed