फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire in shop due to short circuit

शॉर्टशर्किट से दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop due to short circuit
मिनी बाईपास स्थित श्याम किराना स्टोर पर लगी आग के कारण जली दुकान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोंट रोड मिनी बाईपास के पास किराने की दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग ने ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दुकान मालिक राजेंद्र यादव ने बताया कि मिनी बाईपास पर उसकी किराने की दुकान है। वीरवार रात सवा एक बजे अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। दुकान के आगे से गुजर रहे वाहन चालक ने धुआं व आग की लपटें देखी तो दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचा। उसने अपने परिवार के लोगों के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें और तेज हो गईं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस बारे में दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फ्रिज, खाने की वस्तुएं, सरसों व अन्य खाद्य तेल के टीन आदि आग में जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed