{"_id":"665a00095c65f55fb102dbbf","slug":"fire-broke-out-in-six-places-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118104-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 48 डिग्री से अधिक तापमान में तप उठी धरती, छह जगहों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 48 डिग्री से अधिक तापमान में तप उठी धरती, छह जगहों पर लगी आग
Fri, 31 May 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। 48 डिग्री से अधिक तापमान में धरती तप उठी है। ऐसे में शुक्रवार को जिलेभर में छह जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद एक के बाद एक दमकल की गाड़ियां दौड़ लगाती रहीं।
गांव मिताथल में ईंधन में आग लग गई। जहां बिटोड़ों में लगी आग काफी दूर तक फैल गई थी। इसे दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद शांत किया। इसी तरह गांव दिनोद में भी ईंधन में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं गांव तिगड़ाना में नहर के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई। इसकी वजह से पौधे भी झुलस गए। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, ताकि वह दूर तक हरियाली को चौपट न कर सके।
इसी तरह भीम स्टेडियम के समीप भी झाड़ियों और रेवन्यू कॉलोनी के समीप भी झाड़ियों में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं लोहानी में एक होटल के अंदर आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची। जहां पर दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। इन घटनाओं में हजारों रुपये की निजी और सार्वजनिक संपत्ति समेत अनमोल प्राकृतिक संपदा को भी भारी क्षति पहुंच रही है।