{"_id":"628a7f1525b18e72c90ec347","slug":"fire-broke-out-in-pillar-box-in-bad-weather-16-electricity-meters-burnt-bhiwani-news-hsr6323666102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में पिलर बॉक्स में लगी आग, 16 बिजली मीटर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में पिलर बॉक्स में लगी आग, 16 बिजली मीटर जले
विज्ञापन
तोशाम के वार्ड नंबर 18 में बिजली मीटर के पिलर बॉक्स में लगी आग।
- फोटो : Bhiwani
तोशाम। वार्ड 18 में शनिवार शाम को पिलर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 16 बिजली मीटर जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों ने दी। निगम के कर्मचारियों ने लाइन को बंद किया तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पिलर बॉक्स में आग लगने से निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
शनिवार शाम वार्ड नंबर 18 में अचानक बिजली निगम के पिलर बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही तेज धुआं व आग की लपटें पिलर बॉक्स से बाहर निकलने लगी। धुआं उठता देख आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा की पिल्लर बॉक्स में आग लगी हुई है। इसके बाद लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत निगम के कर्मचारियों को दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। लोगों ने बिजली कटने के बाद मिट्टी व पानी की सहायता से आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर 18 के पंकज, हरीश, बालमुकंद, जग्गी ने बताया कि शनिवार शाम तेज धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठता देख बाहर निकलकर देखा तो पिलर बॉक्स में आग लगी हुई थी। लोगों ने बताया कि पिलर बॉक्स में आग लगने के बाद बिजली बाधित हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। मौसम खराब होने के कारण बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने की जले मीटर बदलने की मांग
वार्ड 18 के लोगों ने निगम के अधिकारियों से जल्दी से जल्दी नए मीटर लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि 3-4 दिन पहले भी इस पिलर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ था, उसकी सूचना निगम के कर्मचारियों को दी थी। जिसके बाद वह ठीक हो गई थी। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ होशियार ने बताया कि 16 मीटर जल गए। जिसके कारण निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। निगम सोमवार से मीटर ने लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।