{"_id":"6aa3017c646cd6c95d06bead","slug":"fifth-accused-arrested-in-rakesh-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156855-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राकेश हत्याकांड मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राकेश हत्याकांड मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। राकेश हत्याकांड मामले में सीआईए द्वितीय ने पांचवें आरोपी बलियाली निवासी गौतम को बुधवार को बवानीखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इस संबंध में थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को वह परिवार सहित बलियाली में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। रिश्तेदार रोहित की बरात 21 अप्रैल को सिंघाना राजस्थान गई थी जहां किसी बात को लेकर आरोपियों का राकेश से विवाद हो गया था।
इसके बाद 22 अप्रैल को राकेश अन्य लोगों के साथ बैठक में बैठा था। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और राकेश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में लगी चोटों के कारण राकेश की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक प्रदीप ने आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था और वारदात में शामिल था। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
चार आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राकेश हत्याकांड में गौतम पांचवां आरोपी है। इस अभियोग में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गौतम को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।