फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Field officer embezzles Rs 25 lakh to repay loan

Bhiwani News: फील्ड आफिसर ने ऋण की अदायगी की 25 लाख रुपये की राशि डकारी

Wed, 24 Jul 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Field officer embezzles Rs 25 lakh to repay loan
भिवानी। निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले फील्ड आफिसर ने ऋण की अदायगी कराने के बावजूद कंपनी के खाते में 25 लाख की राशि जमा नहीं कराई और खुद डकार गया। मामले की भनक फाइनेंस कंपनी के उच्चाधिकारियों को लगी तो इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस संबंध में फील्ड आफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फाइनेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर शगुन ने बताया कि उनका कोंट रोड शांति नगर में कार्यालय है। उसने बताया कि आदमपुर हिसार के गांव किरतान निवासी सुनील कुमार उनकी कंपनी में बतौर फील्ड ऑफिसर के तौर पर काम करता था। आरोपी ने कंपनी के नियमों के खिलाफ जाकर बिचौलियों के माध्यम से अपने चहेतों को ऋण बांट दिए। इसके बाद ऋण लेने वालों से मासिक किस्तों का भुगतान कराता रहा, मगर ये पैसा कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

आरोपी इस तरह से ऋण दाताओं से करीब 25 लाख रुपये का भुगतान ले चुका था, जिसे उसने कंपनी को जमा नहीं कराया। पैसा मांगने पर कंपनी के कर्मचारियों से भी आरोपी गालीगलौज करने लगा और फाइनेंस कंपनी बंद कराने की धमकी देने लगा। आरोपी फील्ड आफिसर ने मध्यम वर्ग के ऋणदाताओं के लाखों रुपये डकार डाले और कंपनी को भी चूना लगा दिया। इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपी फील्ड आफिसर सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed