फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Female post office agent dies in collision between car and e-rickshaw

Bhiwani News: कार और ई-रिक्शा की टक्कर में डाकघर की महिला एजेंट की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Female post office agent dies in collision between car and e-rickshaw
मृतक निशा का फाइल फोटो।
भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक के समीप वीरवार शाम कार और ई-रिक्शा की टक्कर में डाकघर में एजेंट के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय निशा की मौत हो गई। पतराम गेट निवासी निशा दो बच्चों की मां थीं। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के पति महेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पतराम गेट निवासी निशा वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जब ई-रिक्शा दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

हादसे में निशा के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेसुध होकर नीचे गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में सवार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। ई-रिक्शा चालक ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक उसे बोनट पर घसीटते हुए कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी उधम सिंह ने बताया कि मृतका निशा डाकघर में बतौर एजेंट कार्यरत थीं। उनके पति महेश लोहारू रेलवे फाटक के समीप एक खराद की दुकान पर काम करते हैं।

महिला के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मृतका के पति महेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed