{"_id":"649f15c55a99ecfa62016bc7","slug":"father-arrested-for-giving-shelter-to-the-main-kingpin-in-the-murder-of-liquor-contractor-bhiwani-news-c-21-hsr1027-167870-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शराब ठेकेदार की हत्या मामले में मुख्य सरगना को पनाह देकर भगाने का आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शराब ठेकेदार की हत्या मामले में मुख्य सरगना को पनाह देकर भगाने का आरोपी पिता गिरफ्तार
Fri, 30 Jun 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बड़सी गुजरान में शराब ठेकेदार सुरजीत की गोली मारकर हत्या के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने मुख्य सरगना को पनाह देकर भगाने के आरोपी पिता गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा है। वहीं मुख्य आरोपी अजय गुर्जर पर पहले से ही 25 से 30 आपराधिक केस दर्ज हैं।
बवानीखेड़ा पुलिस ने बवानीखेड़ा निवासी ईश्वर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ईश्वर ने अपने बेटे अजय गुर्जर को शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के बाद घर पर पनाह दी थी। वहीं अपने बेटे अजय गुर्जर को 20 हजार रुपये देकर घर से भगा दिया था। शराब ठेकेदार सुरजीत हत्याकांड में अजय गुर्जर मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस में भी अजय के खिलाफ 25 से 30 आपराधिक केस दर्ज हैं।
आरोपी ईश्वर ने बताया कि उसने ही अपने बेटे अजय की जमानत कराई थी। जेल से बाहर आने के बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस गांव बलियाली निवासी रघुवीर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने भी इस हत्याकांड में शामिल अपने बेटे को पनाह दी थी। इसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि बवानीखेड़ा निवासी ईश्वर को सुरजीत हत्याकांड में अपने बेटे अजय गुर्जर को पनाह देने और पैसे देकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं वहीं पुलिस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।