फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, water crisis, people

धरने पर छाया पेयजल समस्या का मुद्दा

Mon, 14 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, water crisis, people
भिवानी। भिवानी और दादरी जिले में पीने के पानी की भारी समस्या है, दूसरी तरफ सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। यह बात भीमराव आंबेडकर व चौधरी छोटूराम विचार मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण ने कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता टैंकरों से पानी मंगवाना रही है, जो उन्हें काफी महंगा पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का यह पूछना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन कृषि कानूनों में काला क्या है। उन्हें भाजपा का चश्मा उतार कर संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं के साथ एक मीटिंग करनी चाहिए ताकि उन्हें इस कानूनों के पीछे छिपी भाजपा की असली मंशा समझ में आ सके।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने के 171वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के धर्मबीर फौगाट, किसान सभा के बलबीर बजाड़, गंगाराम श्योराण, प्रताप सिंह, कृष्णा छपार, संतोष देशवाल ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, सुरजभान सांगवान, सुरेन्द्र कुब्जानगर, प्रोफेसर राजेंद्र डोहकी, सुभाष यादव, रणधीर कुंगड़, मंगल सिंह सुई, सत्यवान कालुवाला, सुखदेव सिंह, खुशीराम एडवोकेट, संजय मानकावास, लवली सरपंच, धनपत पैंतावास कलां, मास्टर कृष्ण, रघुबीर सिंह, मास्टर देवेंद्र हड़ौदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed