{"_id":"5fd5050d8ebc3e3eb3677068","slug":"farmers-kitlana-tol-strike-bhiwani-news-rtk58611007","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितलाना टोल पर सुबह साढ़े 10 बजे किसानों ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितलाना टोल पर सुबह साढ़े 10 बजे किसानों ने जमाया डेरा
विज्ञापन
सूना पड़ा कितलाना का टोल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के आह्वान पर टोल फ्री करने का असर भिवानी जिला के एकमात्र कितलाना टोल पर भी दिखा। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे किसान व अन्य जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग स्थित कितलाना टोल पर डेरा डाल दिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए टोल मैनेजमेंट ने भी अपने सभी कर्मचारियों को यहां से हटा लिया। शाम 4 बजे तक किसान यहां डटे रहे। दिनभर इस मार्ग पर बिना टोल चुकाए ही सैकड़ों वाहन गुजरे।
किसानों के टोल फ्री करने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। मौके पर एसडीएम महेश कुमार व डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने भी किसानों को शांतिपूर्वक अपना आंदोलन करने के लिए समझाया। जिला प्रशासन ने भी किसान आंदोलन को लेकर धारा 144 लागू कर दी। वहीं 14 दिसंबर को सांसद, विधायक व मंत्री आवास पर प्रदर्शन को लेकर जिला उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर शहर से 13 किलोमीटर दूर कितलाना गांव के समीप टोल प्लाजा बना हुआ है। कुछ महीनों पहले यह टोल शुरू किया है। जिले के एकमात्र एनएच-148 बी टोल प्लाजा पर दिनभर में सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर टोल को फ्री करा दिया। इस दौरान किसानों ने धरना देकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। टोल फ्री के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहे वहीं डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
ये बोले किसान नेता
टोल फ्री के दौरान गंगाराम श्योराण, बलबीर बजाड, कामरेड ओमप्रकाश, जोगेंद्र तालू सहित अन्य ने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए हैं और किसानों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश को उद्योगपति नहीं किसान चलाते हैं। देश व नेताओं की सुरक्षा भी किसानों के बेटे ही करते हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे हठधर्मिता छोड़ किसानों की मांग पर तीनों कृषि कानून व नया बिजली कानून रद्द करके नए सिरे से बातचीत शुरू की जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती तब तक इस आंदोलन को यूं ही शांतिपूर्वक जारी रखा जाएगा।
जिले में धारा 144 की लागू
किसान संगठनों द्वारा 14 दिसंबर को सांसदों व विधायकों के आवास पर धरना-प्रदर्शन और सरकार का पुतला फूंकने के आह्वान के मद्देनजर जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने जिला में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार 14 दिसंबर को चार से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते और न ही किसी प्रकार की जनसभा की जा सकती है।
नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने पुलिस प्रशासन की मांग के अनुरूप ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किए हैं। सेक्टर 13 स्थित कृषि मंत्री के आवास पर सिविल लाइन थाना प्रबंधक विक्रांत के साथ जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, सांसद धर्मबीर सिंह के निवास पर औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी पवन कुमार के साथ बवानीखेड़ा के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, विधायक घनश्याम दास सर्राफ के निवास पर थाना प्रबंधक शहर संदीप कुमार के साथ नायब तहसीलदार अशोक लोहारू और विधायक बिशंबर वाल्मीकि के खरक कलां स्थित निवास पर थाना प्रबंधक विद्यानंद के साथ जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
टोल प्लाजा को हुआ एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान
शनिवार को किसानों द्वारा कितलाना टोल प्लाजा को फ्री करने से टोल ठेकेदार को एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। ठेकेदार के अनुसार इस टोल से प्रतिदिन 1300 से 1500 वाहन गुजरते हैं।
वर्जन:::
किसान शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं और किसानों की मांग पर टोल मैनेजमेंट ने खुद ही टोल को फ्री कर दिया। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा, लेकिन शांतिपूर्वक आंदोलन की कोई मनाही नहीं है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी भिवानी।

भिवानी दादरी मार्ग पर कितलाना टोल को फ्री करने के बाद धरना देकर नारेबाजी करते किसान व अन्य जनसंग?- फोटो : Bhiwani