{"_id":"606df1648ebc3e8d3b47f3fe","slug":"farmer-dead-body-found-in-well-missing-before-15-days-police-case-file-bhiwani-news-rtk603422152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किसान का 15 दिन बाद कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किसान का 15 दिन बाद कुएं में मिला शव
विज्ञापन
भिवानी। गांव पटौदी में घर से लापता किसान का 15 दिन बाद गांव के ही बंद पड़े कुएं में शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के जिला सामान्य अस्पताल लेकर आए। शव की हालत गली-सड़ी होने के कारण चिकित्सक ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव पटौदी निवासी अंकित ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता 40 वर्षीय विजय गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे, जोकि काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। कई बार वह घर से बिना बताए भी जा चुके हैं। उसके पिता 23 मार्च को घर पर बिना कुछ बताए फिर चले गए। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव की एक महिला अपने बाड़े में गोबर के उपले बना रही थी। उसे गांव के बंद पड़े कुएं के पास व्यक्ति की चप्पल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो कुएं से बदबू आ रही थी। महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों को कुएं में शव मिला, जिसकी पहचान विजय की रूप में हुई। सूचना मिलने पर तोशाम पुलिस थाना से एएसआई आनंद घटनास्थल पहुंचे।
9 दिन बाद होनी थी बेटे की शादी
मृत विजय के चाचा सतबीर ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता था। विजय के दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। बड़े बेटे अंकित की 16 अप्रैल को शादी होनी थी। 15 दिन से उसका पिता लापता था। ऐसे में जिस घर में शादी की तैयारियों चल रही थी, अब मातम छा गया।
विज्ञापन
वर्जन-
मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृत विजय के बेटे अंकित के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शव गला-सड़ा होने के कारण पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया जाएगा।
- जांच अधिकारी एएसआई आनंद, तोशाम पुलिस थाना।