{"_id":"65362381fc8aeeb32e0ea3a3","slug":"families-will-taste-coarse-grains-for-free-from-november-in-haryana-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 41 लाख 71 हजार परिवार मुफ्त चखेंगे नवंबर से मोटे अनाज का स्वाद, विभाग ने जिला वार किया आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 41 लाख 71 हजार परिवार मुफ्त चखेंगे नवंबर से मोटे अनाज का स्वाद, विभाग ने जिला वार किया आवंटन
Mon, 23 Oct 2023 01:10 PM IST
नवीन दलाल
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:10 PM IST
सार
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नवंबर माह से सरकारी राशन डिपो पर सभी बीपीएल परिवारों को मुफ्त बाजरा वितरण का आदेश दिया है। विभाग द्वारा एएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज में 17 किलोग्राम बाजरा मिलेगा जबकि 18 किलोग्राम गेहूं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
सहायक एवं आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के 22 जिलों में नवंबर से 41,71, 314 गरीब परिवार मुफ्त में मोटे अनाज का स्वाद चखेंगे। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेशभर में जिला वार 442718.48 क्विंटल बाजरे का आंवटन जारी किया है। जिसका उठान भी 31 अक्तूबर तक कर उन्हें डिपो पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं। नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह के दौरान प्रदेशभर के 41,71, 314 बीपीएल श्रेणी के पात्र परिवारों के 1,66,90075 सदस्यों को मुफ्त बाजरा सरकारी राशन डिपो पर मिलेगा।
विज्ञापन
विभाग द्वारा एएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज में 17 किलोग्राम बाजरा मिलेगा जबकि 18 किलोग्राम गेहूं का वितरण किया जाएगा। इसी तरह बीपीएल की अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों को प्रति सदस्य ढाई किलोग्राम बाजरा और ढाई किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से एएवाई श्रेणी के परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज (गेहूं) हर माह राशन डिपो पर मुफ्त मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
जबकि स्टेट बीपीएल परिवार को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं मुफ्त मिल रहा है। नवंबर से एएवाई श्रेणी के परिवार को 17 किलोग्राम बाजरा और 18 किलोग्राम गेहूं मुफ्त मिलेगा। इसी तरह बीपीएल श्रेणी में प्रति सदस्य ढाई किलो गेहूं और ढाई किलो बाजरा मुफ्त दिया जाएगा। राशन डिपो पर प्रत्येक श्रेणी के बीपीएल परिवार को एक किलोग्राम चीनी साढ़े 13 रुपये में मिल रही है वहीं दो लीटर सरसों का तेल 40 रुपये में मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नवंबर माह से सरकारी राशन डिपो पर सभी बीपीएल परिवारों को मुफ्त बाजरा वितरण का आदेश दिया है। जिसका जिला वार आवंटन जारी कर दिया है। 31 अक्तूबर तक गोदामों से बाजरे का उठान कराकर डिपो पर पहुंचाया जाएगा। बीपीएल परिवारों को नवंबर से जनवरी तक बाजरा मुफ्त में मिलेगा। -मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
ये है जिलों के अनुसार लाभार्थी और बाजरे का आवंटन
जिले का नाम कुल राशन कार्ड कुल सदस्य बाजरा आवंटन क्विंटल में
1. अंबाला 167278 648363 17526.67
2. भिवानी 207290 797898 21397.11
3. चरखी दादरी 81937 316136 8395.32
4. फरीदाबाद 288719 1153289 29409.16
5. फतेहाबाद 171084 663879 18110.31
6. गुरुग्राम 162640 607386 15712.23
7. हिसार 308381 1188886 31847.37
8. झज्जर 135365 517415 13640.62
9. जींद 216178 881621 23546.11
10. कैथल 174593 692633 18598.84
11. करनाल 240793 936656 25098.24
12. कुरुक्षेत्र 170427 665342 18008.26
13. महेंद्रगढ़ 149197 568582 15684.90
14. मेवात 225986 1184717 30713.27
15. पलवल 198286 858164 22302.59
16. पंचकूला 73895 310637 8051.03
17. पानीपत 218921 902201 23544.50
18. रेवाड़ी 136148 504750 13648.04
19. रोहतक 164056 629049 16749.70
20. सिरसा 233606 889307 24105.94
21. सोनीपत 230032 906129 23649.42
22. यमुनानगर 216502 867035 22978.91
कुल 4171314 16690075 442718.48