फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   exam, 10th, english paper

15 मिनट में ही वायरल हुआ अंग्रेजी का पेपर

Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
exam, 10th, english paper
हनुमान ढाणी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए उमड़े युवक। -संव - फोटो : Bhiwani
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय का पेपर महज 15 मिनट में नकल कराने वालों के पास था और पर्चियां बनाई जा रही थी। हनुमान ढाणी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बना परीक्षा केंद्र पूरी तरह नकल कराने वालों की गिरफ्त में नजर आया। यहां तीन घंटे तक छतों और खिड़कियों पर नकल कराने वाले झूलते रहे। युवक ही नहीं युवतियां भी यहां छतों पर चढ़कर नकल कराते हुए देखी गई।
विज्ञापन

हालांकि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात थी लेकिन पीछे नकल कराने वालों का हुजूम लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में भी खूब नकल चली। बहल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी नकल चली।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में भले ही पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर रखा था मगर साथ लगते भवनों से पूरे तीन घंटे नकल कराने वाले युवा परीक्षा केंद्र में नकल पहुंचाते रहे। लड़कियां भी पीछे नहीं रही और सात से आठ फीट की दीवार पर चढ़कर नकल पहुंचाती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहल में जमकर चली नकल, पुलिस दिखी बेबस
बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा बोर्ड के लिए नकल रोकने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों में जमकर बाह्य हस्तक्षेप चल रहा है। नकल पसंदीदों का जमावड़ा न पुलिस से रोके नहीं रुक रहा है, न विद्यालय प्रशासन से। लोगों ने बाह्य हस्तक्षेप की वीडियो व फोटो सीएम व शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर शिकायत दर्ज करवाई है।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं में पहले कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल की फोटो वायरल हुई थी। उसके बाद बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा था और जरूरी निर्देश दिए थे। तब से कन्या विद्यालय में तो हालत सुधर गए, लेकिन ब्वायज स्कूल में हालत बद से बदतर हो गए हैं। परीक्षा शुरू होने के साथ ही नकल पसंदीदों का जमावड़ा विद्यालय के दोनों परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द लगा रहा। जिससे परीक्षा के दौरान अव्यवस्था का आलम बना रहा। वीरवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में विद्यालय केन्द्र में बाह्य हस्तक्षेप ज्यादा रहा और पुलिस कर्मी भी लाचार नजर आए। दिनभर विभिन्न वाट्सअप ग्रुप में नकल के वीडियो व फोटो वायरल होते रहे।
सीएम व शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर भेजी शिकायत
बोर्ड परीक्षाओं में चली नकल के चलते कस्बे के युवा बेहद आहत नजर आए। अनेक युवाओं ने नकल के वीडियो व फोटो बोर्ड के वाट्सअप ग्रुप पर शेयर किए और नकल रोकने की मांग की तो कुछ युवाओं ने फोटो व वीडियो को सीएम व शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर शिकायत दर्ज करवाई। युवाओं ने ट्वीट में लिखा कि महोदय, हरियाणा बोर्ड के एग्जाम में खुलकर नकल चल रही है। यह तस्वीर शंकरमल साबू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहल की है, पहले भी हम बोर्ड द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं, बोर्ड का ध्यान नहीं है, प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है।
एसडीएम ने ली परीक्षार्थियों की तलाशी
गांव देवराला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही कक्षा दसवीं के अंग्रेजी पेपर में वीरवार को एसडीएम संदीप कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। देवराला, थिलोड आदि परीक्षा केंद्रो में पहुंचे और परीक्षार्थियों की चेकिंग की।

मंगलवार को हुए बारहवीं के पेपर में देवराला के परीक्षा केंद्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा पंचायत सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया था। पंचायत ने नाराजगी जताते हुए परीक्षा केंद्र में आने से मना कर दिया और उसके बाद खूब नकल चली थी। पंचायत ने सहयोग करना छोड़ दिया। एसडीएम तोशाम संदीप कुमार ने पंचायत के मुख्य पंच रूघवीर पोटलिया को परीक्षा केंद्र में बुलाया। पंच से बातचीत करके परीक्षाओं में पंचायत कमेटी को बुलाने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में वही सहयोग करेंगे जो पंच, नंबरदार, बीडीसी हों। उनका सुपरीटेंडेट की ओर से आईकार्ड बनाया जाएगा। जो पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करता है तो उसका नाम लिखकर उपमंडल कार्यालय में पहुंचा सकते हैं।

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडर स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए खिड़कियों पर लटके यु?

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडर स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए खिड़कियों पर लटके यु?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed