{"_id":"67a3bf41b6133c73bc0f080a","slug":"every-person-should-be-aware-about-their-health-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129544-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक : संजय
Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर में मौजूद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विद्य
- फोटो : वैश्य महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर में मौजूद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विद्यार्थी व अन्य।
भिवानी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए व अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय जरूर निकालना चाहिए। यह बात वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक की ओर से आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कही। वैद उदयभान ने कहा कि युवा पीढ़ी की लापरवाह खराब खाद्य आदतें फास्ट फूड, जंक फूड, सिगरेट, गाइड विकल्प बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। डॉ. कामना कौशिक ने बताया की शुगर जांच शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगा प्राथमिक चिकित्सा शिविर
बहल। यूथ रेडक्रॉस यूनिट एवं एनएसएस इकाई की ओर से बहल के जीडीसी महाविद्यालय में एक दिवसीय बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसीएम शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं जीडीसी महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एसके सिन्हा ने की।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य वक्ता रेडक्रॉस सोसायटी से फर्स्ट एड प्रवक्ता संजय कामरा रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एसके सिन्हा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में जोखिम आकलन किया जाता है। आपदा कालीन योजनाएं बनाई जाती हैं। प्रवक्ता संजय कामरा ने पीपीटी के माध्यम से अपने व्याख्यान में रेडक्रॉस सोसाइटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।