फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every demand of the victim's family was accepted, there should be no politics in the matter: Renu Bhatia

पीड़ित परिवार की हर मांग मानी, मामले में राजनीति न हो : रेणु भाटिया

Wed, 20 Aug 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Every demand of the victim's family was accepted, there should be no politics in the matter: Renu Bhatia
ढिगावा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया
ढिगावामंडी/लोहारू (भिवानी)। बहुचर्चित मनीषा मामले को लेकर बुधवार को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ढिगावा पहुंचीं। उन्होंने कहा कि परिजनों को संतुष्ट कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। पीड़ित परिवार की हर मांग सरकार ने मान ली है। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि बेटी मनीषा की मौत जैसे दर्दनाक मामले को राजनीति का विषय न बनाया जाए।
विज्ञापन

यहां रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और पीड़ित परिवार की मांग पर मृतका का एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम करवाने तथा सीबीआई जांच की अनुशंसा पहले ही कर दी गई है। इस दौरान ढाणी लक्ष्मण के सरपंच जयसिंह और पूर्व सरपंच महावीर भी मौजूद रहे। रेणु भाटिया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही ढिगावा पहुंची हैं ताकि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांट सकें। इसके लिए वे कई बार परिजनों से मोबाइल पर संपर्क भी कर चुकी हैं और रेस्ट हाउस में उनका इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से जांच कर रहे हैं। परिजनों से भी हाथ जोड़कर आग्रह है कि वे बेटी को सम्मानजनक अंतिम विदाई दें ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके। उन्होंने बताया कि परिवार की संतुष्टि के लिए पहले भिवानी के सामान्य अस्पताल में फिर रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बावजूद परिवार की मांग पर अब एम्स में भी पुनः पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणु भाटिया ने दोहराया कि बेटी की मौत के मामले में सरकार, प्रशासन और गांव के सरपंच पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इस मामले को बेवजह तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता जवाहर सैनी, डीएसपी संजीव कुमार, शंकर धूपड़, विजय शेखावत, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।


बाहर से लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, माहौल खराब हो रहा : सरपंच
इस दौरान मौके पर मौजूद ढाणी लक्ष्मण के सरपंच जयसिंह ने कहा कि गांववासी और परिजन सीबीआई जांच व एम्स में पोस्टमार्टम की मांग पूरी होने से संतुष्ट हैं। लेकिन बड़ी संख्या में बाहरी लोग गांव में आ पहुंचे हैं, जिनमें से कई लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और लोग डर के कारण घरों में दुबके हुए हैं। सरपंच ने जिला प्रशासन से अपील की कि वे तुरंत गांव में आकर स्थिति को संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed