फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   eve teasing, girls family members, beating, police case file

युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट

Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
eve teasing, girls family members, beating, police case file
भिवानी। अटेला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसका विरोध करने पर युवती सहित उसके परिवार के चार लोगों से तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम करीब पांच बजे का है। अटेला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसका 35 वर्षीय छोटा भाई प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस का एक युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ हाथ में लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस गया। आरोपी युवक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उनके घर पर लगा कैमरा, इनवर्टर, दरवाजे तोड़ दिए। फिर मंगलवार शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक फिर उनके घर पर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके, उसकी बेटी, उसकी मां और उसके भाई के साथ मारपीट की। जिससे वो चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़ा सुनकर पड़ोसियों ने उनका बीच-बचाव करवाया। चिकित्सक ने इस संबंध में प्राथमिक उपचार के बाद अटेला पुलिस चौकी को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed