{"_id":"663bd926f6a84541fc032c76","slug":"electricity-will-remain-closed-for-six-hours-for-the-connection-of-new-transformers-placed-at-the-power-house-ged-complaint-center-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117153-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजलीघर गेड शिकायत केंद्र पर रखे नए ट्रांसफार्मरों के कनेक्शन के लिए छह घंटे बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजलीघर गेड शिकायत केंद्र पर रखे नए ट्रांसफार्मरों के कनेक्शन के लिए छह घंटे बंद रहेगी बिजली
Thu, 09 May 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली घर पर नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी।
भिवानी। शहर के बिजलीघर गेड स्थित शिकायत केंद्र पर रखे बिजली के नए ट्रांसफार्मरों के कनेक्शन वीरवार को किए जाएंगे। इसी के चलते वीरवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र व आसपास के बाजारों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
निगम के एसडीओ अंकित कुमार व जेई ओमपाल ने बताया कि बिजलीघर गेड पर एक हजार केवीए, 630 केवीए और 400 केवीए के अलावा 200-200 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन नए बिजली ट्रांसफार्मरों को लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए वीरवार को शहर के बाजार में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इन नए ट्रांसफार्मरों को स्थापित किए जाने से शहर के बाजारों में बिजली कटों और ओवरलोड की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नए ट्रांसफार्मर बिजली के लोड को आसानी से झेल पाएंगे और लाइनों में भी फाल्ट बहुत कम आएंगे। नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के साथ ही निगम अधिकारियों ने इलाके की बिजली लाइनों की भी चेकिंग कराकर खामियों को दूर करा दिया है। दरअसल जूई की शुरूआत में ही तापमान 41 डिग्री से पार पहुंच रहा है। ऐसे में पल भर के लिए बिजली की झपकी लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही है। निगम ने गर्मियों के मौसम में बिजली लोड को ध्यान में रखते हुए ही ये कदम उठाया है। संवाद
विज्ञापन
-- -
बिजलीघर गेड पर कई काफी सालों पहले बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिसे हटाकर उसकी जगह कुछ नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में इन ट्रांसफार्मरों के चालू होने के बाद बिजली संबंधी कोई शिकायत नहीं रहेगी। वहीं लाइनों में भी फाल्ट बहुत कम हो जाएंगे।
-अंकित कुमार एसडीओ बिजली निगम।