{"_id":"577804fa4f1c1bd04979b736","slug":"electricity-pawer-cut-black-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों सहित कई गांवों में रातभर रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों सहित कई गांवों में रातभर रहा ब्लैक आउट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली फाल्ट के चलते लगातार दूसरे दिन भी शहर की कॉलोनियों सहित आस-पास के गांवों में भी शुक्रवार पूरी रात ब्लैक आउट रहा। बीते दो दिनों से लगातार रातभर गुल रही बिजली से उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगम के अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं। शुक्रवार रात हुई बरसात के दौरान अचानक पावर हाउस के बिजली फीडर ब्रेक डाउन कर गए और क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बरसात के कारण कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने में भी नाकाम रहें। शुक्रवार रात से गुल कुछ गांवों की बिजली सप्लाई शनिवार दोपहर तक बहाल हो पाई तो शहरी कॉलोनियों की सप्लाई बहाल होने में शाम तक का समय लग गया। वहीं, शनिवार सुबह अचानक हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से अधिकारियों की परेशानी और बढ़ गई।
शुक्रवार रात को फाल्ट आने के चलते शहर के तीन फीडर ब्रेक डाउन कर गए और इनके कारण बिजली सप्लाई गुल हो गई। रात से ही हो रही झमाझम बरसात के कारण निगम कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त नहीं कर पाएं। हालांकि देर रात ही निगम कर्मचारियों ने फाल्ट का पता लगा लिया था। इससे पहले वीरवार रात को भी पावर हाउस ट्रिप करने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी, जिसे बहाल करने में निगम कर्मचरियों को करीब 20 घंटे का समस लगा था।
हब ट्रांसफार्मर दे गया जवाब
रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में लगे हब ट्रांसफार्मर में शनिवार सुबह अचानक फाल्ट आ गया। इसके बाद इससे जुड़े सभी फीडरों की बत्ती गुल हो गई। मेन ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से निगम के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से संपर्क साधा। सूत्रों की मानें तो वहां से बात न बनने पर रेवाड़ी की टीम से बातचीत की गई। वहां से गाइड लाइन मिलने के बाद स्थानीय कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढने शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में सफलता मिली। ट्रांसफार्मर की रिले का एक पेंच ढीला था जिसे दुरुस्त कर कर्मचारियों ने बिजली
विज्ञापन
सप्लाई को बहाल कर दिया।
इन गांवों व कॉलोनियों की दूसरे दिन भी घंटों गुल रही बिजली
चंपापुरी फीडर, गांधी नगर, प्रेम नगर, हीरा चौक, धिकाड़ा रोड की बिजली सप्लाई शुक्रवार रात व शनिवार दिन में कई घंटे गुल रही। वहीं रावलधी फीडर से जुड़े गांव समसपुर, रावलधी की बिजली शुक्रवार रातभर गुल रही। इन गांवों की बाधित हुई बिजली सप्लाई शनिवार सुबह करीब दस बजे जाकर बहाल हो पाई। इस दौरान करीब 10 घंटे यहां करंट गायब रहा।