{"_id":"678e8d9a69aa79133709f63d","slug":"electricity-connections-of-defaulting-consumers-cut-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128867-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निगम की टीम ने 84 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निगम की टीम ने 84 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे
Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सोमवार को 84 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। निगम का यह अभियान जारी रहेगा। सभी लाइनमैन को बकायेदार उपभोक्ताओं की लिस्ट दी गई है। अगर उपभोक्ता मौके पर बिल भरेगा तो उसका कनेक्शन जारी रहेगा। बिल अदा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिया जाएगा। निगम की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और निगम कार्यालय पहुंचकर बिलों की बकाया राशि भरते नजर आए।
बिजली निगम के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए अभियान शुरू किया है, जिसमें अब तक करीब 15 लाख रुपये के डिफाल्टर के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। तोशाम, दुल्हेड़ी व ईशरवाल शॉट दर्जनभर गांवों में बिजली निगम का करीब करोड़ों रुपये बकायेदारों में फंसे हैं। निगम के कर्मचारियों ने उन के खिलाफ अब अभियान शुरू किया है। हर एक लाइनमैन को उपभोक्ताओं की सूची दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं से लाखों रुपये वसूल किए हैं। निगम की ओर से यह अभियान चलाया जाएगा। अब बिजली निगम सभी बकायेदार पर कार्रवाई करेगा। बिजली निगम की टीम इस अभियान के चोरी जांचने का अभियान भी चला रही है। जहां भी चोरी मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।