फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   School bus steering fails; driver's quick thinking saves the lives of six children.

Bhiwani News: स्कूल बस का स्टीयरिंग फेल, चालक की सूझबूझ से छह बच्चों की जान बची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
School bus steering fails; driver's quick thinking saves the lives of six children.
स्टीयरिंग रॉड टूटने के बाद चैहड़ कला गांव में खड़ी स्कूली बस।
बहल। बिठन गांव से छह विद्यार्थियों को लेकर बहल आ रही श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल की बस का मंगलवार सुबह चैहड़ कलां गांव में स्टीयरिंग फेल हो गया। स्टीयरिंग को नियंत्रित करने वाली रॉड टूटकर नीचे गिर गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बस रुक गई और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

बस बिठन गांव से छह विद्यार्थियों को लेकर बहल के लिए रवाना हुई थी। चैहड़ कलां पहुंचते ही स्टीयरिंग रॉड टूटने से बस का स्टीयरिंग काम करना बंद कर गया। अचानक आई तकनीकी खराबी से चालक एकबारगी घबरा गया लेकिन उसने सूझबूझ से काम लेते हुए बस पर नियंत्रण बनाए रखा। काफी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित रोक लिया गया और वह किसी वाहन या अन्य वस्तु से नहीं टकराई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिभावक
स्कूल में अपनी बेटी गरिमा को छोड़ने आए अभिभावक नवीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और चालक से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन को घटना से अवगत कराया। स्कूल की ओर से क्रूजर गाड़ी भेजी गई जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की हालत पर ग्रामीणों ने जताया रोष
घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाली बसों की स्थिति पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के टायरों की हालत ठीक नहीं थी और उसकी बॉडी भी जर्जर दिखाई दे रही थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खराब हालत के बावजूद बस को बच्चों को लाने के लिए रूट पर भेजा गया। उन्होंने मांग की कि बसों को रूट पर भेजने से पहले नियमित तकनीकी जांच करवाई जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा से समझौता न हो।


बसों की कमी के चलते रूट पर भेजी थी गाड़ी: प्राचार्य
स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल की दो बसों को पासिंग के लिए भेजा हुआ था। बसों की कमी के कारण संबंधित बस को रूट पर भेजना पड़ा ताकि विद्यार्थियों का रूट प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed