{"_id":"64b6dfe9fa8f0fd0fc019874","slug":"electricity-bill-hit-21886-poor-out-of-bpl-list-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-2286-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजली बिल का लगा 21886 गरीबों को झटका, बीपीएल की सूची से बाहर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजली बिल का लगा 21886 गरीबों को झटका, बीपीएल की सूची से बाहर पटका
Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले में 21886 गरीबों को बिजली बिल का झटका लगा है, जिसने उन्हें बीपीएल परिवारों की सूची से भी बाहर पटक दिया है। जी हां हम यहां बात कर रहे हैं। ऐसे बीपीएल परिवारों की जिनका मासिक बिजली बिल ज्यादा आने की वजह से उन्हें बीपीएल सूची से ही बाहर होना पड़ा है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सस्ता राशन बंद होने के बाद अब ये परिवार जिला मानव संसाधन विभाग में अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं मानव संसाधन विभाग का डाटा अपडेट होने के बाद से जिले में एक लाख 62 हजार बीपीएल परिवारों का दायरा भी अब घट गया है। आधार कार्ड, बैंक खाता और बिजली बिल के बाद अब वोटर आईडी भी परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़ गई है।
भिवानी जिले में तीन लाख 16 हजार परिवारों की फैमिली आईडी बन चुकी हैं। जिले में करीब एक लाख 62 हजार बीपीएल परिवारों की आमदनी एक लाख 80 हजार से नीचे हैं, जिन्हें हर माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से राशन डिपो पर प्रति सदस्य पांच किलो अनाज मिल रहा है। जिला मानव संसाधन विभाग ने फैमिली आईडी के साथ बिजली बिल का डाटा भी जोड़ दिया है। इसके बाद हर माह हजारों रुपयों का बिजली बिल भरने वाले बीपीएल परिवारों को एक ही झटके में बीपीएल सूची से बाहर पटक दिया है।
विज्ञापन
अब ये परिवार फिर से अपनी सरकारी योजनाओं की सुविधाओं को पाने के लिए कभी सरल केंद्र तो कभी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं यूनिट के हिसाब से थमाए गए बिजली बिल को कम करने में बिजली निगम अधिकारी भी अपने हाथ खड़े कर चुके हैं, क्योंकि यूनिट का बिल तो एकमुश्त ही भुगतान करना होगा।
35 हजार 552 शिकायतों की चल रही वेरिफिकेशन
जिले में मानव संसाधन विभाग के समक्ष बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन, बीपीएल, आयुष्मान कार्ड से जुड़ी 53 हजार 552 शिकायतें पहुंची हैं, जिनकी वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। इसमें अकेले बिजली बिल से जुड़ी 21 हजार 887 शिकायतें हैं, जिनमें बीपीएल राशन कार्ड की सुविधाएं बंद हो चुकी हैं। ये परिवार अब फिर से बीपीएल फैमिली की सुविधा लेने के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।
फैमिली आईडी में बिजली बिल की वजह से बीपीएल राशन कार्ड की सुविधाएं रोके जाने के मामले ज्यादा मामले आ रहे हैं। इसके अलावा पेंशन और आयुष्मान कार्ड के भी करीब साढ़े 53 हजार शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनका निदान किया जा रहा है।
-खुशवंत सिंह, जिला प्रबंधक मानव संसाधन विभाग भिवानी।