{"_id":"67bf3a743603d2727906c33f","slug":"election-campaign-reached-its-final-stage-candidates-engaged-in-public-relations-till-late-evening-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130562-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चुनावी प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा, जनसंपर्क में देर शाम तक जुटे चुनावी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चुनावी प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा, जनसंपर्क में देर शाम तक जुटे चुनावी प्रत्याशी
Wed, 26 Feb 2025 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
चुनावी प्रचार प्रसार करते प्रधान पद के उम्मीदवार हरेंद्र भालोठिया।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी देर शाम तक चल रहा है। वहीं चुनाव कमेटी की तरफ से सभी प्रत्याशियों को मतदान के दिन कुर्सी-मेज लगाने की जगह भी अलॉट कर दी गई है। वहीं 28 फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिएशन चुनाव में उतरे प्रत्याशी भी हर संभव प्रचार में जुटे हैं।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 28 फरवरी को 1705 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। इसमें करीब साढ़े तीन सौ महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। चुनावी माहौल में महिला अधिवक्ता भी सक्रियता के साथ चुनाव में लगी हैं। हालांकि चुनावी मैदान में इस बार महिला अधिवक्ता भी भाग्य आजमा रही हैं।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर, को चेयरमैन एडवोकेट चरणजीत दहिया व चुनाव अधिकारी एडवोकेट विकास बुडानिया ने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले बार चुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को मतदान के दिन के लिए होर्डिंग्स और कुर्सी-मेज लगाने के लिए जगह निर्धारित कर दी है। इसके अलावा चुनाव की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। मतदान शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तौर पर कराया जाएगा।