फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly man dies in vehicle accident

Bhiwani News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 13 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in vehicle accident
बहल। नांगल गांव निवासी एक बुजुर्ग को गांव के समीप सड़क मार्ग से गुजरते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर जा गिरा और उसको गंभीर चोटें आई। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नांगल गांव निवासी विक्रम ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने चाचा के लड़के की शादी में गया हुआ था। शादी में खाना खाने के बाद जब वह वापस आ रहा था तो देखा कि उसका ताऊ श्योकरण सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके ताऊ का सिर फटा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना अपने परिवारजनों व पुलिस को दी। इस दौरान उनको घायल अवस्था में लोहारू सीएचसी में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उसके ताऊ को राह चलते किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिससे उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed